📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करही (खरगोन)। प्रभु रनसोरे | The India Speaks

वसुधा जैविक कृषक कल्याण समिति करही द्वारा फेयर ट्रेड प्रीमियम राशि के अंतर्गत एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही के सहयोग से दिनांक 17 सितंबर 2025, बुधवार को विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएँ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही की संस्था प्रभारी डॉ. साउ जोशी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आकाश पाटीदार ने जानकारी दी कि यह शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें सिकल सेल एनीमिया निदान शिविर, दंत एवं अस्थि फ्लोरोसिस निदान शिविर जैसी विशेष सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

“इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों की जाँच करेंगे और उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। सभी रक्तदाताओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया जाएगा।”

रक्तदान की पात्रता और लाभ

18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 50 किलो से अधिक हो, रक्तदान कर सकता है।

एक व्यक्ति से 200 से 250 मिलीलीटर रक्त लिया जाएगा।

रक्तदान से शरीर को कोई हानि नहीं होती, बल्कि यह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे रोगियों के लिए जीवनदायी सिद्ध होता है।

विशेष परामर्श और अपील

शिविर में सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, कैंसर और फ्लोरोसिस जैसी बीमारियों से संबंधित जांच और मार्गदर्शन की सुविधा दी जाएगी।

वसुधा जैविक कृषक कल्याण समिति करही ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहितैषी शिविर का लाभ उठाएँ एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।