📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कुपोषण और एनीमिया उन्मूलन पर रहेगा विशेष फोकस

भीकनगांव। The India Speaks Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीकनगांव में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ किया गया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान सितंबर माह में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पोषण सुधार और “सुपोषित भारत” के लक्ष्य की दिशा में समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन

इस माह में एनीमिया मुक्त भारत, शिशु एवं बाल आहार प्रथाएँ (IYCF), मोटापा नियंत्रण और ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ जैसे विषयों पर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान

अभियान मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण पर केंद्रित है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में कुपोषण, एनीमिया, बौनापन और कम वजन के जन्म स्तर को कम करना है, साथ ही पोषण के प्रति जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ाना है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल

कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग भीकनगांव के परियोजना अधिकारी श्री राजेश केरावत ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री नकुल कापसे, प्राची पाल, खेमचंद शर्मा, महेश वर्मा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर विजय वर्मा, पर्यवेक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।