महेश्वर/खरगोन। The India Speaks Desk
महेश्वर में शासकीय सांदीपनी विद्यालय के एनसीसी विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता का शानदार उदाहरण पेश किया। शनिवार को छात्रों ने जयस्तंभ चौराहा से नर्मदा घाट तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने जोरदार नारे लगाकर नागरिकों और व्यवसायियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की।
घाट पर 8 विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई
रैली के समापन पर एनसीसी विद्यार्थियों ने नर्मदा घाट पर स्वच्छता निरीक्षण किया। यहां 8 विक्रेताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर चालान काटा गया। छात्रों ने उन्हें समझाइश देते हुए डस्टबिन रखने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
प्रशासन ने दिलाई स्वच्छता शपथ
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मंडलेश्वर सुश्री पूर्वा मंडलोई ने विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रियंक पंड्या, तहसीलदार श्री कैलाश सस्तिया, एसडीओपी सुश्री श्वेता शुक्ला, विद्यालय प्राचार्य श्री बिरजू गुप्ता और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
📞 7772828778 | 7723024600
एनसीसी छात्रों का संदेश
“नागरिक यदि प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और स्वच्छता की जिम्मेदारी लें, तो महेश्वर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।”












