📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

दो महीने से नहीं मिला वेतन, मजदूरों का आरोप– हर माह करनी पड़ती है हड़ताल | कंपनी प्रबंधन बोला– मुख्य मैनेजमेंट से बातचीत जारी, जल्द होगा समाधान

बड़वाह। लोकेश कोचले । The India Speaks Desk

बड़वाह की Flexi Fusion System Pvt. Ltd. में मजदूरों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। कंपनी पर आरोप है कि बीते दो महीने से कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। यही नहीं, 5 से 10 साल पुराने कर्मचारियों को भी स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई और न ही उन्हें PF और ESIC जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मजदूरों का आरोप – “कंपनी में मूलभूत सुविधाए भी नहीं”

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी में न तो सफाई की व्यवस्था है, न ही पंखे लगे हैं। वेतन न मिलने से उनके घरों में रोटी तक का संकट खड़ा हो गया है।

“हमारी मेहनत से कंपनी चलती है, लेकिन हमें ही भूखा मरने पर मजबूर किया जा रहा है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी।”
– हड़ताली मजदूर

मैनेजर का बयान – रूस-यूक्रेन युद्ध का असर

The India Speaks से बातचीत में कंपनी के मैनेजर श्री सुनील पाटीदार ने वेतन संकट की वजह अंतरराष्ट्रीय हालात को बताया।

“प्राकृतिक आपदाओं और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कंपनी को कच्चा माल समय पर नहीं मिला, जिससे उत्पादन पर असर पड़ा है। पीथमपुर ब्रांच में भी मजदूरों को 90 दिनों से वेतन नहीं मिला है। हालांकि मुख्य मैनेजमेंट से लगातार बात चल रही है और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।”
– सुनील पाटीदार, मैनेजर, Flexi Fusion

मजदूरों की नाराज़गी – “यह बहानेबाजी अब नहीं चलेगी”

मजदूरों का कहना है कि कंपनी हर बार नई-नई वजह बताकर वेतन टालती रही है। उनका आरोप है कि “हर महीने वेतन पाने के लिए हड़ताल करनी पड़ती है।” मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।