📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

​इंदौर /द इंडिया स्पीक्स। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि टैंकर पलटने से ठीक पहले चालक कूद गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

​खराब सड़कों को बताया जा रहा है हादसे की वजह

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम का टैंकर (नंबर MP09AL7063) रात करीब 1 बजे नायता मुंडला के पास पलट गया। चालक संजू पुत्र मानसिंह बंजारा (निवासी खारिया, देवास) टैंकर को मांगलिया डिपो से हरदा ले जा रहा था। चालक ने पुलिस को बताया कि बायपास की खराब सड़कों पर बने बड़े गड्ढों के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और टैंकर पलट गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

​पुलिस ने दर्ज किया केस, चालक हिरासत में

​घटना की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाई और अत्यंत सावधानीपूर्वक टैंकर को सीधा करवाया, ताकि ज्वलनशील पदार्थ के कारण कोई बड़ी अनहोनी न हो। लीकेज की जांच के लिए कंपनी के मैकेनिक को भी बुलाया गया।

​पुलिस ने टैंकर चालक संजू बंजारा को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के आरोप में FIR दर्ज की है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

​निगम की सड़कों पर उठे सवाल

​इस हादसे के बाद एक बार फिर शहर की सड़कों की बदहाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और रिपोर्ट में यह टिप्पणी की गई है कि जहाँ एक ओर खराब सड़कों को हादसे का कारण बताया जा रहा है, वहीं पुलिस ने चालक पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। सवाल यह है कि यदि सड़क की खराब स्थिति के कारण हादसा हुआ, तो क्या इस घटना के लिए निगम की जिम्मेदारी नहीं बनती, जिसने शहर के बायपास जैसी महत्वपूर्ण सड़क को गड्ढों से भरा छोड़ रखा है?

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।