स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
गोगावां: 30 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोगावां में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की कड़ी में आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का शुभारंभ श्रीमती सरिता बापना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रक्तदान की शुरुआत राजेंद्र पाटीदार और अजय राठौड़ ने की। इस पुनीत कार्य में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अन्य विभागों के स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने भी किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में बीएमओ डॉ. आसाराम खर्ते, डॉ. आयुषी सोनी, डॉ. रिदम देशपांडे जैसे वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल थे। स्टाफ सदस्यों में सीएचओ ओमप्रकाश मंडलोई, संदीप गुप्ता, निशा सिनोदिया, एएनएम हीरालाल जमरे और राहुल कुमरावत ने भी रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी दाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बीएमओ डॉ. खर्ते ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि रक्तदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि इससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है।
शिविर को सफल बनाने में जनपद सीईओ सुश्री शिवानी वर्मा, उदय पाटीदार, नितेश जाधव, ताराचंद्र भालसे, डॉ. अहमद रजा खान, परसराम क्षेत्रे, अशीष पवार, जितेंद्र पाटीदार, अमित शुक्ला, शारदा पीपलदे और समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
(द इंडिया स्पीक्स)












