द इंडिया स्पीक्स, बेड़ियां /खरगोन।
खरगोन पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार, थाना बेड़िया की टीम ने ग्राम लोंदी में काली कराई नाले के पास संचालित अवैध कच्ची महुआ शराब की भट्टी पर दबिश दी और उसे ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
60 लीटर शराब जब्त, 240 लीटर लहान नष्ट
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बेड़िया, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 09.10.25 को ग्राम लोंदी में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस को मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त करने में सफलता मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 9000/- रुपये है। इसके अतिरिक्त, शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया लगभग 240 लीटर महुआ लहान भी मौके पर नष्ट किया गया, जिसकी कीमत 24000/- रुपये आंकी गई है।
6 घंटे के भीतर दूसरा आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्तियों में से एक, जगदीश पिता बुदिया, को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी, बिसन निवासी सादड़वन, मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम की मुस्तैदी और सक्रियता के कारण फरार आरोपी बिसन को भी मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 266/25, धारा 34(2), 34(1)(एफ) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुंतला रूहल के मार्गदर्शन में यह प्रभावी कदम उठाया गया है।
📞 7772828778 | 7723024600
(नोट: इस अभियान में सउनि मेहबूब खान, प्रआर.420 महीपाल पिंडारे, प्र.आर.533 राजेन्द्र चौहान, आर.850 राजीव गुर्जर, आर.643 कैलाश सागरिया, आर.429 सरदार निगम, आर.887 लोकेन्द्र गुर्जर का विशेष योगदान रहा।)












