📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

टेक-होम राशन और मोटे अनाज से बने व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

खरगोन। The India Speaks Desk
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज के मार्गदर्शन में मंगलवार को कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 खरगोन में 8वाँ राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं।


सरस्वती वंदना और कन्या पूजन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से सरस्वती वंदना और कन्या पूजन के साथ किया गया।
परियोजना अधिकारी श्री बी.आर. मुजाल्दे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती रजनी अमित चौहान ने कहा —

“संतुलित आहार और पोषक तत्वों का सही अनुपात न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”


कृषि वैज्ञानिक ने बताया मोटे अनाज का महत्व

कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीमती अनीता शुक्ला ने बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज, सब्जियों और दालों के संतुलित सेवन पर जोर दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में मिलेट्स (जैसे ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी आदि) को शामिल करने की सलाह दी।


प्रतियोगिताओं में झलका रचनात्मक उत्साह

कार्यक्रम में छात्राओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, टेक-होम राशन प्रदर्शन, और मोटे अनाज से बने व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पोषण संदेशों और पारंपरिक आहार संस्कृति को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए।


कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता बर्वे ने किया और आभार श्रीमती रेखा पूरे द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा कच्छवाहे, ज्योति चौहान, गौरी खन्ना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएँ एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।