📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

22 नवंबर को कोली समाज निकालेगा दूसरी बार विशाल शोभायात्रा

खंडार (राजस्थान)। The India Speaks Desk
वीरांगना झलकारी बाई नवयुवक मंडल खंडार की ओर से दिनांक 14 अक्टूबर 2025 की रात्रि में भारती संत सेवा आश्रम परिसर में एक साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी झलकारी बाई जयंती समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

22 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा

सभा में मंडल अध्यक्ष जगदीश कोली ने बताया कि आगामी 22 नवंबर 2025 को वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर कोली समाज द्वारा दूसरी बार विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में घोड़ी, डीजे, टेंट, सजावट और सामाजिक एकता के प्रदर्शन से जुड़ी तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

“हम सभी समाज बंधुओं से अपील करते हैं कि इस बार झलकारी बाई जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाज की एकता का परिचय दें,” — जगदीश कोली, अध्यक्ष, वीरांगना झलकारी बाई नवयुवक मंडल खंडार

बैठक में मौजूद रहे कार्यकारिणी सदस्य

इस मौके पर खेमराज, किशोर, गोविंद, गिरिराज, नीरज, ताराचंद, भगवती, गिरधारी, रोहित, योगेश, राहुल, गोविंदा, भवानी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने किया और सभी ने शोभायात्रा की तैयारी में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।