📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गांव की सभा में हुआ ऐतिहासिक निर्णय, समाज में बढ़ती कुरुतियों पर लगी लगाम

नायदड (कसरावद)। The India Speaks Desk

ग्राम पंचायत नायदड में मंगलवार को समाज में व्याप्त बुराइयों और बढ़ते दिखावे पर लगाम लगाने के उद्देश्य से विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विदेशी शराब, एक से अधिक DJ और बढ़ते देज़ (दहेज) के प्रचलन को रोकने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में हुई इस सभा में सरपंच विजय जमरे, उपसरपंच रमेश उचवाले, बड़वा भीम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे।


विदेशी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब गांव में किसी भी सामाजिक आयोजन या शादी समारोह में विदेशी शराब का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। समाज की परंपरा के अनुरूप केवल देशी महुआ दारू या ताड़ी का सीमित उपयोग ही किया जा सकेगा।

“अब किसी भी शादी में विदेशी शराब पीना या पिलाना पूरी तरह मना होगा। समाज की संस्कृति को बचाने के लिए यह कदम आवश्यक है।”
— ग्राम सभा के सर्वसम्मत निर्णय से


एक से अधिक DJ पर लगेगा जुर्माना

ग्रामीणों ने तय किया कि अब किसी भी शादी या समारोह में एक से अधिक DJ लाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। परिवार यदि एक DJ से अधिक रखता है तो ग्राम सभा उस पर आर्थिक दंड लगाएगी। यह नियम बारातियों पर लागू नहीं होगा।


देज़ (दहेज) प्रथा में समानता

बैठक में देजा (दहेज़) को लेकर भी समानता का निर्णय हुआ। समाज के सभी वर्गों ने तय किया कि अब विवाह में देज़ को एक समान रखा जाएगा ताकि कोई भी परिवार आर्थिक बोझ में न फँसे।


सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रखी प्रेरक बातें

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता निहाल चौहान ने D-3 (दारू, DJ और देजा) पर प्रभावी चर्चा करते हुए ग्रामीणों को समझाया कि इन तीनों बुराइयों से मुक्ति लेकर कैसे समाज अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकता है।

“अगर हम दहेज, शराब और दिखावे पर खर्च कम करें तो हमारी बहन-बेटियाँ मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाएँगी और समाज कर्जमुक्त बनेगा।”
— निहाल चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता


समर्थन में जुड़े अनेक युवा और समाजजन

इस पहल को जयस संगठन से जुड़े युवा नेता पप्पू धार्वे, भीम सिंह धार्वे (जिला प्रतिनिधि), इंजीनियर शिवराम रावत, राहुल वास्कले सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।
ग्राम सभा में अंतर सिंह रावत, जालम बरडे, भीलु आलवे, सुभाष किराड़े, जगन डावर, गंजू वास्कले, फुल सिंह निंगवाल, गणपत रावत और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।