📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

थाना सनावद पुलिस ने पकड़े 07 देशी पिस्टल, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 4 आपराधिक मामले

सनावद। The India Speaks Desk
खरगोन पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सनावद क्षेत्र में 07 अवैध देशी पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक पिता कमलसिंह सिकलीगर निवासी ग्राम सिगनूर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 07 देशी पिस्टल (कीमत लगभग ₹2,60,000) और एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) जप्त की है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियान

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, खरीद-बिक्री और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के निर्देशन में थाना सनावद और बेड़िया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

घटना का विवरण

दिनांक 17 अक्टूबर 2025 की देर रात थाना सनावद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिकलीगर युवक मोटरसाइकिल से अवैध पिस्टल लेकर सनावद की ओर आ रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनावद निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर और थाना प्रभारी बेड़िया उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने ग्राम नलवा के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।


आरोपी से बरामद हथियार

तलाशी में आरोपी दीपक सिकलीगर के बैग से 05 देशी पिस्टल बरामद हुईं।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने 2 और पिस्टल अंजनगांव रोड स्थित झाड़ियों में छिपा रखी हैं।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वहां से 2 और देशी पिस्टल बरामद कीं।
कुल 07 अवैध देशी पिस्टल (कुल कीमत ₹2.60 लाख) और एक मोटरसाइकिल (₹50 हजार) जप्त की गई।


“खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। आरोपी दीपक सिकलीगर को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।”
— थाना सनावद पुलिस


गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

क्रमांक थाना (जिला धार) अपराध क्रमांक धारा

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

1 मनावर 1232/22 457, 380 भादवि
2 मनावर 1237/22 457, 380 भादवि
3 मनावर 1249/22 457, 380 भादवि
4 मनावर 1257/22 25 आर्म्स एक्ट


जप्तशुदा मशरुका

07 अवैध देशी पिस्टल — कीमत ₹2,60,000/-

मोटरसाइकिल (आरोपी द्वारा प्रयुक्त) — कीमत ₹50,000/-
कुल कीमत: ₹3,10,000/-


पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सनावद निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर व थाना प्रभारी बेड़िया उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में
सउनि आबिद शेख, सउनि राजेश दिनकर, आर. विनोद, आर. श्रीकृष्ण बिरला, आर. गजेन्द्र, आर. इशराम, प्रआर. राजेन्द्र चौहान, प्रआर. महिपाल पिंडारे, आर. राजीव गुर्जर, आर. कैलाश सागरिया, आर. सरदार निगम, आर. रविन्द्र चौहान का विशेष योगदान रहा।


ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।