📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करनाल से रवाना किए गए तीन ट्राले, संगत के सहयोग से चल रही विशाल किसान सेवा

करनाल। The India Speaks Desk

पंथ रत्न सचखंड वासी बाबा हरबंस सिंह जी कार सेवा दिल्ली के नेतृत्व में पंजाब के किसानों के लिए एक विशेष सेवा अभियान जारी है। बाबा बचन सिंह, बाबा महिंदर सिंह, बाबा सुखा सिंह और बाबा सुरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में 3000 एकड़ भूमि को गोद लेकर गेहूं की फसल की बिजाई हेतु किसानों को खाद और बीज की सेवा प्रदान की जा रही है।

करनाल से पंजाब बॉर्डर के लिए रवाना हुए ट्राले

इस श्रृंखला के अंतर्गत आज डेरा कार सेवा करनाल से बीज और खाद से भरे तीन ट्राले रवाना किए गए, जो पंजाब के बॉर्डर क्षेत्र की प्रभावित भूमि तक पहुंचेंगे।
बाबा सुखा सिंह ने ट्राले रवाना करते हुए बताया कि यह सेवा देशभर के गुरुद्वारों से लगातार जारी है।

“आज डेरा कार सेवा नानक पुरी टांडा से आठ ट्राले, कटाना साहिब से तीन ट्राले और कार सेवा नाभा से एक ट्राला भेजा गया है। यह सेवा गुरू घर की बख्शीश है और सतत चलती रहेगी।”
— बाबा सुखा सिंह, कार सेवा दिल्ली

बाढ़ प्रभावित पंजाब के किसानों के लिए राहत का संकल्प

बाबा बचन सिंह, बाबा महिंदर सिंह, बाबा सुखा सिंह और बाबा सुरिंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में पंजाब की किसानी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई थी। किसानों को दोबारा आत्मनिर्भर बनाने और भूमि को फिर से उत्पादक बनाने के लिए यह पवित्र सेवा मिशन चलाया जा रहा है।
इस सेवा के तहत गोद ली गई भूमि पर किसानों को निःशुल्क खाद, बीज और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

संगत और सेवा प्रेमियों की उपस्थिति

करनाल से बीज व खाद के ट्राले रवाना करने के अवसर पर शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह खालसा, गुरु नानक सेवक जत्था के रतन सिंह, तथा डेरा कार सेवा से गुरसेवक सिंह सहित अनेक गणमान्य और सेवाभावी संगत उपस्थित रही।

यह पहल न केवल पंजाब की धरती को फिर से हरा-भरा करने की दिशा में कदम है, बल्कि यह सिख परंपरा की सेवा भावना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।