📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश | नर्मदा घाटों और प्रमुख मार्गों का किया भ्रमण

बड़वाह/ खरगोन। The India Speaks Desk

आगामी पंचकोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने शनिवार को यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों, विश्राम स्थलों और नर्मदा नदी घाटों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन किया।

सुरक्षा और आपात व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी श्री रविन्द्र वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

पर्याप्त स्टॉपर लगाए जाएं,

आपातकालीन सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं,

नर्मदा घाटों पर SDRF टीम तैनात की जाए,

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

सुरक्षा बिंदुओं पर लगातार माइक संचार व्यवस्था रखी जाए,

श्रद्धालुओं के लिए रुकने व पेयजल की समुचित व्यवस्था हो,

और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

“पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक अधिकारी और पुलिस बल पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं।”
— श्री रविन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक खरगोन

नर्मदा घाटों और प्रमुख गांवों का भ्रमण

एसपी वर्मा ने अंजरुद, सनावद, सेमरला, बड़वाह, सिद्धवरकूट और टोकसर नर्मदा नदी घाट जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।
उन्होंने यात्रियों की संभावित भीड़ और मार्ग सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल, एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत, थाना प्रभारी सनावद श्री रामेश्वर ठाकुर, थाना प्रभारी बड़वाह बलराम सिंह राठौर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।