📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

प्रभात फेरियों से गूंजा शहर, 3 नवंबर को निकलेगी नगर कीर्तन शोभायात्रा

बड़वाह। The India Speaks Desk

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बड़वाह सिख संगत द्वारा 12 दिवसीय आयोजन प्रारंभ किए गए हैं। इस धार्मिक पर्व के अंतर्गत शहर में हर सुबह प्रभात फेरियों से वातावरण गुरु नानक देव जी के भक्ति भाव में रंग गया है।

नौ दिनों तक प्रभात फेरियां, श्रद्धा से झूमी संगत

सिख समाज के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रभात फेरियों से हुई है, जो प्रारंभिक नौ दिनों तक प्रतिदिन निकाली जाएंगी।
आज द्वितीय दिवस की प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, नर्मदा कॉलोनी, नर्मदा विहार कॉलोनी, कंवर कॉलोनी और बस स्टैंड से होती हुई पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची।

“प्रभात फेरी के दौरान सिख और गैर-सिख संगतों ने घरों के बाहर पुष्प वर्षा कर गुरु नानक देव जी की बाणी का स्वागत किया,”
— सरदार मनप्रीत सिंह, सचिव, सिख समाज बड़वाह

भक्ति गीतों से गूंजा नगर

समाज के सदस्य सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि अल सुबह प्रभात फेरी में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बाणी और शबदों के माध्यम से गुरु नानक देव जी की महानता का बखान कर रहे हैं।

3 नवंबर को नगर कीर्तन, 4 को बाल कवि दरबार

मीडिया प्रभारी सरदार परविंदर सिंह ने जानकारी दी कि

3 नवंबर को नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी,

4 नवंबर को बाल कवि दरबार गुरुद्वारा साहिब में आयोजित होगा,

वहीं 5 नवंबर को सुबह एवं शाम को मुख्य आयोजन संपन्न होंगे।

सचिव द्वय सरदार मनप्रीत सिंह एवं सरदार सतविंदर सिंह ने बड़वाह की संपूर्ण सिख संगत से इन सभी कार्यक्रमों में तन-मन-धन से सहभागिता की अपील की है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।