सक्रिय पुलिस टीम ने की बड़ी कार्रवाई, चोरी की गई नगदी व गैस टंकी सहित अन्य सामान बरामद
खरगोन। The India Speaks Desk
खरगोन पुलिस ने शहर में हुई लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹19,000 नगद, 05 चांदी के सिक्के और 01 भारत गैस की टंकी सहित कुल ₹25,500 की चोरी गई संपत्ति बरामद की है।
वरिष्ठ अधिकारियों — पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा — के निर्देशानुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चली कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविंद्र वर्मा ने शहर में बढ़ती चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टीमों को निर्देशित किया था। उन्हीं के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल और एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
तीन प्रमुख घटनाओं का हुआ खुलासा
घटना क्रमांक 01
10 जुलाई 2025 को गणेश विहार कॉलोनी निवासी फरियादी के घर से अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर (मूल्य ₹50,000) चोरी कर ले गए थे।
घटना क्रमांक 02
26 अक्टूबर 2025 को शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी फरियादी के घर से गोदरेज अलमारी में रखे ₹10,000 चोरी कर लिए गए थे।
📞 7772828778 | 7723024600
घटना क्रमांक 03
उसी दिन अयोध्यापुरी कॉलोनी नहर किनारे स्थित किराए के मकान का ताला तोड़कर नगदी ₹3,500, दस्तावेजों का बैग और गैस टंकी चोरी की गई थी।
सक्रिय मुखबिरों और CCTV के आधार पर मिली सफलता
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों — बंटी उर्फ कृष्णा पाल, कमल सोलंकी, शुभम नामदेव, महेश सोलंकी और सुरज धुर्वे — को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार किया।
“पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई नगदी ₹19,000, चांदी के सिक्के व गैस टंकी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।”
— थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई
गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक रिकॉर्ड
- बंटी उर्फ कृष्णा पाल, निवासी मोटीपुरा खरगोन — पहले भी 11 मामलों में शामिल (आर्म्स एक्ट, चोरी, छेड़छाड़ आदि)।
- शुभम नामदेव, निवासी शास्त्री नगर खरगोन — 5 पूर्व अपराध दर्ज (भादवि व आर्म्स एक्ट के तहत)।
- कमल सोलंकी, महेश सोलंकी और सुरज धुर्वे — सभी स्थानीय निवासी, कई बार चोरी के मामलों में संलिप्त पाए गए।
टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में एसडीओपी श्री रोहित लखारे, निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई, उनि. राजेन्द्र सिरसाठ, सउनि. सुरेश चौहान, प्रआर. श्याम पंवार, प्रआर. रविन्द्र राठौर, प्रआर. संतोष शुक्ला, प्रआर. धर्मेन्द्र राजावत, आरक्षक आले अली, आरक्षक संतोष, आरक्षक रविन्द्र, उनि. दीपक तलवारे, आर. अभिलाष डोंगरे और सचिन चौधरी का विशेष योगदान रहा।












