श्रद्धा, एकता और भक्ति से गूंजा धरगाव — खाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा जनसैलाब
खरगोन (धरगाव)। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
मध्य प्रदेश का धार्मिक नक्शा अब एक नए अध्याय से जगमगा उठा है। खरगोन जिले के ग्राम धरगाव में प्रदेश का सबसे विशाल और भव्य खाटू श्याम मंदिर बनकर तैयार हो गया है।
क़रीब करोड़ों की लागत से बना यह मंदिर अब श्रद्धा और विश्वास का जीवंत प्रतीक बन चुका है।
मंदिर के निर्माण और सेवा में आसपास के करीब 40 गाँवों के सेवादारों ने तन-मन-धन से योगदान दिया।
आज से शुरू हुआ पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव — जिसकी शुरुआत मंडलेश्वर से धरगाव तक हजारों माताओं-बहनों की कलश यात्रा से हुई।
पूरा क्षेत्र श्याम भक्ति के गीतों और जयकारों से गूंज उठा।
कल से प्रारंभ होगा हवन-प्रतिष्ठा कार्यक्रम, 2 नवंबर को होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह
कल से हवन एवं प्रतिष्ठान कार्यक्रम आरंभ होगा। हर शाम प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
भक्त श्याम नाम के रस में डूबते नजर आएंगे।
मंदिर का महासमापन 2 नवम्बर को होगा, जब पूरे विधि-विधान से बाबा खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
करीब 2 बीघा क्षेत्र में फैला यह मंदिर अब पूरे क्षेत्र की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है।
“इस क्षेत्र के भक्त पहले खाटू श्याम धाम जाने में असमर्थ थे, इसलिए बाबा के दर्शन यहीं कराने का संकल्प लिया गया।”
— मंदिर निर्माण समिति सदस्य
कई कठिनाइयों के बावजूद बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं की एकजुटता ने इस सपने को साकार किया।












