📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अध्यक्ष अंकित सिंघल ने दिए निर्देश — कहा, “जनजागरूकता शिविरों से ही न्याय सबके द्वार तक पहुँचेगा”

खंडार (राजस्थान)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार, तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वावधान में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को अवकाशागार में पैनल अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सुश्री अंकित सिंघल ने की। उन्होंने सभी पैनल अधिवक्ताओं को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 दिसंबर 2025) की तैयारी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
अध्यक्ष महोदय ने कहा —

“विधिक सहायता का लाभ हर नागरिक तक पहुँचना चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं और एक्शन प्लान के अंतर्गत ग्रामीण स्तर तक पहुँच बनाई जाए।”

शिविरों की फोटोग्राफ्स भेजने के निर्देश दिए

उन्होंने यह भी आदेशित किया कि आयोजित किए जाने वाले सभी शिविरों के फोटोग्राफ्स समय पर ग्रुप में साझा किए जाएं, ताकि जिला स्तर पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता हरीलाल बैरवा, रमेश चंद तेहरिया, रमेश चंद्र गौतम, रविशंकर गर्ग सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।