📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

संगत में उमंग और श्रद्धा का माहौल, गुरुद्वारा साहब में हो रहे हैं विविध कार्यक्रम

बड़वाह। The India Speaks Desk

सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बड़वाह स्थित गुरुद्वारा साहब में 12 दिवसीय धार्मिक आयोजन जारी हैं।
समिति के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्टूबर से प्रभात फेरियों के साथ हुई थी, जिसमें संगत पूरे उत्साह से भाग ले रही है।


प्रभात फेरियां प्रतिदिन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न कॉलोनियों में पहुंच रही हैं।
कल की प्रभात फेरी विवेकानंद कॉलोनी और सुराना नगर तक निकाली गई, जहां सिक्ख संगत के साथ अन्य समाजों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

3 नवंबर को नगर कीर्तन और अखंड पाठ साहिब का आरंभ

03 नवंबर को सुबह 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा।
इसी दिन दोपहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ बड़वाह गुरुद्वारा पहुंचेगा।
गुरुद्वारा प्रांगण में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।


  • 04 नवंबर की शाम 7 बजे बाल कवि दरबार आयोजित होगा, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे गुरु जी की महिमा का जस गायन करेंगे।

  • 05 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन होगा।
  • सुबह 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन होगा, जिसके पश्चात स्थानीय प्रतिभाओं के साथ-साथ गुरु घर के ग्रंथी भाई बुद्ध सिंह जी एवं दिल्ली से आए जत्थे भाई सहजदीप सिंह जी द्वारा गुरु जी का जस गायन किया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे पधारी हुई संगत के लिए गुरु का लंगर आयोजित होगा।
शाम को विशेष दिवान रखा जाएगा, जिसमें बाबा बकाला साहिब से पधारे भाई लवजीत सिंह जी के जत्थे द्वारा भक्ति रस से ओत-प्रोत जस गायन किया जाएगा।


कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह भाटिया, सचिव मनप्रीत सिंह भाटिया, सतविंदर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह राजपाल, मीडिया प्रभारी परविंदर सिंह भाटिया, जसपाल सिंह भाटिया, सरदार इकबाल सिंह भाटिया और सरदार गुरुचरण सिंह भाटिया ने सभी संगतजनों से तन–मन–धन से भाग लेकर गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने की प्रेरणा लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।