विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
खरगोन। The India Speaks Desk
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
2 नवंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राज्य के इतिहास, संस्कृति, भूगोल और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मण्डलोई द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रद्युम्न रावल, द्वितीय स्थान रजनी भार्गव और तृतीय स्थान खुशी सेन ने प्राप्त किया।
वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम शैली बोर्डिया, द्वितीय करीना मण्डलोई और तृतीय हरिश कोटे रहे।
इसी के साथ रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी सेन, द्वितीय करीना मण्डलोई एवं तृतीय विभोर तिवारी ने प्राप्त किया।
तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विभोर तिवारी, द्वितीय स्थान शुभम मण्डलोई और तृतीय स्थान गजेन्द्र पाटीदार रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने मध्यप्रदेश गान एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर प्रो. तृप्ति सोनी (संयोजक) एवं पी.एस. रावत (सह-संयोजक) का विशेष योगदान रहा।
📞 7772828778 | 7723024600












