📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गुरु नानक जयंती के अवसर पर तीन स्कूलों के 350 बच्चों ने लिया गुरुद्वारा साहेब में दर्शन लाभ

बड़वाह। The India Speaks Desk

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़वाह की तीन प्रमुख शालाओं — नींव द फाउंडेशन, सांदीपनि प्राथमिक शाला और नव्या इंटरनेशनल स्कूल — के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने स्टेशन रोड स्थित बड़वाह गुरुद्वारे का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने गुरुद्वारा साहेब में मत्था टेका और सिख धर्म की महान परंपराओं को समझा।

बच्चों के साथ विद्यालयों की प्रमुख भारती शर्मा, रविंदर कौर भाटिया, सुमन शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं।
गुरुद्वारे में भाई बुध सिंह जी, रविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सतविंदर सिंह और गुरुचरण सिंह ने बच्चों को संबोधित किया और सिख इतिहास तथा श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों को विस्तार से समझाया।

“गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता, सेवा और परोपकार का संदेश दिया था। बच्चों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”
— भाई बुध सिंह जी, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति

कार्यक्रम के दौरान परविंदर सिंह, रघुबीर सिंह, रविंदर सिंह, अरविन्द सिंह, त्रिलोचन सिंह, मनिंदर सिंह और कमलदीप सिंह सहित अन्य सेवादारों ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अंत में सभी बच्चों और शिक्षकों के लिए स्वल्पाहार (लंगर प्रसाद) की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों ने सामूहिक सेवा और एकता का संदेश सीखा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।