फिजूलखर्ची, दहेज और शराब के विरोध में सामूहिक संकल्प — 9 से 15 नवंबर तक होंगे जनजागरण कार्यक्रम
कसरावद। The India Speaks Desk
कसरावद तहसील के ग्राम पंचायत भैसावद में सोमवार को आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और स्वर्गीय राघोराम भंवर सर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही समाज में फैली दहेज प्रथा, डीजे संस्कृति और शराब सेवन जैसी बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिरसा मुंडा जयंती को इस वर्ष तीन चरणों में मनाया जाएगा —
9 नवंबर 2025: राष्ट्रीय मलिक टंट्या मामा गाथा स्थल ग्राम सादडबंन में बिरसा मुंडा जयंती और स्व. राघोराम भंवर सर को सलामी।
10 नवंबर 2025: शासकीय महाविद्यालय कसरावद में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम।
15 नवंबर 2025: भगवान बिरसा मुंडा गाथा स्थल बाजटपुरा में मुख्य आयोजन।
बैठक में उपस्थित समाजजनों — बुजुर्गों, पटेलों, पुजारियों, सरपंचों, चौकीदारों और जयस संगठन के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि शादी-विवाह में एक से अधिक डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा, शराब पर रोक लगाई जाएगी और दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
“समाज में कर्ज का मुख्य कारण शादी में फिजूलखर्ची, डीजे और दारू है। अब यह परंपरा बदलेगी — समाज के हर वर्ग को इस दिशा में कदम बढ़ाना होगा।”
— अंतर सिंह रावत, समाजसेवी
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विवाह में अत्यधिक खर्च के कारण गरीब परिवार कर्ज में डूब जाते हैं और बाद में मजदूरी के लिए गुजरात-राजस्थान की ओर पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार तो नवविवाहित जोड़े भी कर्ज चुकाने के लिए तुरंत बाहर काम पर चले जाते हैं। इसलिए समाज सुधार के लिए यह जनजागरण अब एक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
श्री अंतर सिंह रावत, पप्पू धार्वे (जयस नायदड़ प्रवक्ता), निहाल चौहान (जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष), रवि रावत, जगदीश रावत, गब्बर डोडवे, संजय चौहान, सुभाष चौहान, मुकेश चौहान, रामलाल धनगर (सरपंच ग्राम भैंसावद), मदन डोडवे (जनपद सदस्य), प्रताप धार्वे (पूर्व सरपंच), रंजीत मंडण्लोई (सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष), रमेश धार्वे, प्रहलाद, बद्री बडोले, मांगीलाल, देवराम, धनसिंह धार्वे सहित अनेक कार्यकर्ता व सामाजिक जन मौजूद रहे।












