📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

दो टोल टैक्स पर वसूली चालू, पर सड़क की हालत जीरो — छह महीने से गड्ढा नहीं भरा

कतरगांव/ खरगोन (मध्य प्रदेश)। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

बड़वाहा से धामनोद तक करीब 60 किलोमीटर लंबी सड़क पर MPRDC की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। इस सड़क पर दो टोल टैक्स बूथ मौजूद हैं, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर दिन राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

ताजा मामला कतरगांव क्षेत्र का है, जहां एक बड़ा गड्ढा पिछले छह महीनों से जस का तस पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी गड्ढे के कारण हाल ही में एक दंपत्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया था, जिन्हें इलाज के लिए महेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

“छह महीने से गड्ढा जस का तस है, कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया,”
— हेमंत ठाकुर, ग्रामीण


MPRDC अधिकारी बोले — ‘पानी भरा है, साफ होने पर ही काम करेंगे’

जब The India Speaks ने इस संबंध में MPRDC अधिकारी मुवेल जी से बात की तो उन्होंने बताया कि “काम जारी है”, और साथ ही यह भी कहा कि “वहां पर पानी भरा हुआ है, जब तक वह साफ नहीं होगा तब तक काम संभव नहीं है।”

लेकिन सवाल यह उठता है कि — पानी भरने की स्थिति को ठीक करना भी तो उन्हीं की जिम्मेदारी है।


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम की ड्रेनेज लाइन फटने से पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे जगह-जगह दलदल बन गई है। वाहन चालक और दोपहिया सवार रोजाना गिरने के खतरे से गुजरते हैं।


सरपंच प्रतिनिधि बोले — ‘यह पंचायत का काम नहीं’

इस मामले में जब The India Speaks ने सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश पाटीदार से बात की, तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा —

“यह मामला पंचायत का नहीं है, यह राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है।”


अब देखना यह है कि रोड और ड्रेनेज की मरम्मत कब तक होती है या फिर जिम्मेदार अधिकारी और विभाग यूं ही मौन रहते हैं।


ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।