📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सिंधी समाज द्वारा 25 वर्षों से जारी है सेवा परंपरा

करही। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

“इक ओंकार सतनाम करता पुरख, निरभउ निरवैरु अकाल मूरति, अजूनी सैभं गुर प्रसादि।”
सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर करही स्थित सिंधी धर्मशाला में विशाल लंगर का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का संचालन स्थानीय सिंधी समाज परिवार द्वारा किया गया, जिसमें नगर करही के लोगों सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

कार्यक्रम में लगभग 4000 लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
लंगर के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के भजनों और कीर्तन के साथ धार्मिक वातावरण में सहभागिता की।


नगर परिषद करही के उपाध्यक्ष श्री महेश आसवानी ने कहा कि —

“गुरु नानक देव जी ने प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देकर मानव समाज को नई दिशा दिखाई। उनके उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।”


गुरु पर्व पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

गुरु नानक जयंती, जिसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है, सिख और सिंधी समाज के लिए आस्था और भक्ति का प्रतीक पर्व है।
करही नगर में यह पर्व हर वर्ष अत्यंत श्रद्धा और सेवा भाव से मनाया जाता है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

स्थानीय सिंधी समाज के महेश आसवानी, जय कुमार सबनानी, राजेश सबनानी, राज कुमार चौथानी, चंद्रकुमार नेभानी, मनोहर सबनानी, रमेश सबनानी सहित अन्य परिवारों द्वारा पिछले 25 वर्षों से निरंतर इस विशाल लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।