17.36 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य शुरू
बड़वाह। लोकेश कोचले | The India Speaks
नगर पालिका बड़वाह प्रांगण में बुधवार शाम को दो कर्मचारी क्वार्टरों के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह दोनों क्वार्टर लगभग 17.36 लाख रुपये की लागत से बनाए जाएंगे।
भूमि पूजन का कार्य नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता और वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय महाजन द्वारा किया गया।
अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों के लिए तैयार किए जा रहे ये आवासीय क्वार्टर उनके लिए सुविधाजनक और कार्यात्मक होंगे,
जिससे नगर पालिका के कामकाज में और अधिक दक्षता आएगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रजनी भंडारी, पार्षद श्री रोहित बबलू चौरसिया, पार्षद श्री रूपसिंह रावत,
पार्षद प्रतिनिधि श्री अनिल कानूनगो, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुलदीप किंशुक,
इंजीनियर श्री नागेश्वर दत्त पांडे, इंजीनियर श्री करण अलावा और इंजीनियर श्रीमती श्वेता सुमन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।












