📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह थाना पुलिस ने की प्रभावी कार्यवाही, मोटरसाइकिल और शराब दोनों जप्त

बड़वाह। The India Speaks Desk
अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बड़वाह पुलिस ने एक आरोपी को मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 108 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग ₹21,600 तथा परिवहन में उपयोग की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹90,000 रुपए को जप्त किया है।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इन्हीं निर्देशों के तहत बड़वाह थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 06 नवंबर 2025 को थाना बड़वाह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल पर कच्ची शराब लेकर महेश्वर रोड नहर के पास से गुजरने वाला है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई और मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई। थोड़ी देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP10 ZC 7813 पर बोरियों में कुछ ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

“पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तुरू निवासी कडियाकुण्ड थाना बड़वाह बताया। जब बोरियों की तलाशी ली गई तो उनमें हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब मिली। आरोपी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।”

पुलिस टीम ने आरोपी तुरू निवासी कडियाकुण्ड के कब्जे से 108 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹21,600 और पल्सर मोटरसाइकिल कीमती ₹90,000 को जप्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 577/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

इस कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में
सउनि अजेश जायसवाल, सउनि सुभाषचंद्र लोहानी, आरक्षक नितिन बौरासी, रवि यादव, विजय अहिरवार, निखिल बार्चे, प्रकाश दांगी, घनश्याम, रोहित कुशवाह एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।