📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

The India Speaks की रिपोर्ट के बाद हरकत में आया प्रशासन

खरगोन/कतरगांव। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

The India Speaks में प्रकाशित खबर — “कतरगांव शासकीय हाई स्कूल में स्वच्छता की बदहाली, छात्रों के लिए शौचालय नहीं, पानी की टंकी के पास गंदगी का अंबार” — का बड़ा असर देखने को मिला है। समाचार प्रकाशित होते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आया और तत्काल विद्यालय परिसर में सफाई अभियान शुरू कराया गया।

जानकारी के अनुसार, शासकीय हाई स्कूल कतरगांव में 198 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय की पानी की टंकी और नल के पास लंबे समय से गंदगी और काई जमा थी, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया था।

खबर के बाद शनिवार को स्कूल प्रबंधन ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर टंकी और दीवारों पर जमी काई की सफाई करवाई। झंडा वंदन स्थल के आसपास फैली झाड़ियों और कचरे को हटाया गया।

“मीडिया की खबर का ही असर है कि अब स्कूल परिसर स्वच्छ दिख रहा है और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है,”
— ग्रामीणों ने The India Speaks का धन्यवाद करते हुए कहा।

कुछ हिस्सों में अभी सफाई बाकी

हालांकि विद्यालय के मुख्य द्वार के पास की कीचड़ और झाड़ियों की सफाई अभी बाकी है। वहीं, शौचालय की सुविधा नहीं होने से अस्थाई तौर पर बनाई गई हरि नेट से ढकी जगह पर फैली गंदगी की सफाई भी अब तक नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इन शेष स्थानों पर भी कार्रवाई करेगा ताकि विद्यालय पूरी तरह स्वच्छ बन सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।