📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन/कतरगांव। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

5 और 7 नवम्बर को प्रकाशित रिपोर्ट में कतरगांव की बदहाल सड़कों और ग्रामीणों के चक्काजाम की स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया था। अब उस खबर का असर साफ दिखाई देने लगा है। प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

बड़वाह–धामनोद मार्ग से जुड़ने वाले इस गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से गड्ढे और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। खराब सड़कों के कारण लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लगातार दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने पिछले सप्ताह चक्काजाम कर विरोध जताया था।

चक्काजाम और मीडिया रिपोर्ट के बाद सोमवार सुबह से ही सड़क पर गिट्टी डालने और रोलर से दबाई का काम शुरू हो गया। विभागीय अमले के अनुसार अब मुख्य मार्ग पर डामरीकरण कर सड़क को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा।

“हमारी आवाज़ आखिरकार सुनी गई। अब सड़क पर काम शुरू हुआ है, जिससे हमें राहत मिली है।”
— ग्रामीणों ने कहा

गांव में सड़क मरम्मत कार्य शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने The India Speaks का आभार जताते हुए कहा कि जब जनसमस्याओं को सही तरीके से सामने लाया जाता है, तो प्रशासन को भी कार्रवाई करनी पड़ती है।


ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।