नई दिल्ली। The India Speaks Desk
राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक भीषण कार ब्लास्ट हुआ, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
The Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एलएनजेपी और सब्ज़ी मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाका इतना भीषण कि कार के टुकड़े उड़ गए
चश्मदीदों के मुताबिक धमाका इतना ज़ोरदार था कि कुछ लोगों को कार से दूर फेंक दिया गया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कुछ देर तक कुछ समझ नहीं आया कि हुआ क्या — पूरा इलाका धुएं से भर गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
स्पेशल सेल और एनएसजी मौके पर, आतंकी एंगल की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि धमाके की तीव्रता को देखते हुए आतंकी एंगल से भी जांच की जा रही है।
लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
“टीमें मौके पर हैं, सभी एंगल से जांच जारी है। प्राथमिक तौर पर यह कार में रखा विस्फोटक डिवाइस प्रतीत हो रहा है,”
— पुलिस सूत्र।
राजधानी में हाई अलर्ट
📞 7772828778 | 7723024600
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी बॉर्डरों और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।












