‘न्याय के लिए दौड़’ थीम पर न्यायोत्सव की शुरुआत, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बड़वाह। The India Speaks Desk
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी के नेतृत्व में 9 से 14 नवंबर तक “न्यायोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
न्यायोत्सव के प्रथम दिन, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर रविवार सुबह ‘न्याय के लिए दौड़’ थीम पर मैराथन दौड़ और विधिक सेवा योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सुबह 7 बजे विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अध्यक्ष मसूद अहमद खान ने सचिव सुश्री प्रीति जैन और अन्य न्यायाधीशों के साथ हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।
मैराथन में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स, पुलिस, फॉरेस्ट, जेल विभाग के कर्मचारीगण, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, पैरालीगल वॉलंटियर्स, अधिवक्ता और न्यायाधीशों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभारी अध्यक्ष मसूद अहमद खान, जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान, न्यायाधीश मोहित बड़के, और जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई ने युवाओं के साथ दौड़ लगाई और ‘न्याय के लिए दौड़’ का संदेश दिया।
यह मैराथन जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर से प्रारंभ होकर कसरावद रोड, जेल रोड, काशी विश्वनाथ मंदिर, राम मंदिर वाचनालय मार्ग, एमजी स्कूल, और गंगा झीरा नागमंदिर से होती हुई पुनः न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।
कार्यक्रम के बाद एडीआर सेंटर भवन में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विशेष न्यायाधीश मसूद अहमद खान और सचिव सुश्री प्रीति जैन ने किया।
📞 7772828778 | 7723024600
नागरिकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
मैराथन को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी, स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न विभागों — पुलिस, जेल, वन विभाग, और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी ली।
जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विधिक सेवा दिवस पर अधिकारियों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का महत्व
इस अवसर पर चतुर्थ जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, तृतीय जिला न्यायाधीश रवि झारोला, प्रथम जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान, द्वितीय जिला न्यायाधीश दीपक चौधरी, जिला रजिस्ट्रार मोहित बड़के, न्यायाधीश सुश्री शिवांगनी भट्ट,
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय जोशी, पुष्पेन्द्र गंगारेकर, अजय वर्मा (ठाकुर), अति. शासकीय अधिवक्ता सिद्धार्थ मोयदे, सीएमओ संजय रावल, मंडलेश्वर थाना प्रभारी दीपक यादव,
स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मुस्ताक पठान, ओमप्रकाश अग्रवाल, संतोष मोयदे, महेन्द्र सोलंकी, रूपेश शर्मा, सुश्री निशा कौशल, तथा एनजीओ कार्यकर्ता और पैरालीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।












