मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित
खरगोन। The India Speaks Desk
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में ईएलसी क्लब को अपडेट किया गया और नए विद्यार्थियों को कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो. तृप्ति सोनी के मार्गदर्शन में किया गया। संयोजक प्रो. पी.एस. रावत ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। महाविद्यालय में वोटर कार्ड बनवाने और नामावली में नाम जोड़ने के लिए विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
ईएलसी क्लब में प्रो. पी.एस. रावत संयोजक, प्रो. चन्द्र भान त्रिवेदी और प्रो. तृप्ति जायसवाल सदस्य हैं। कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रद्युम्न रावल, खुशी सेन और दीपिका रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।






