खरगोन/करही। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) खरगोन डॉ. डी.एस. चौहान के निर्देश और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल गौर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। शंकरा आई सेंटर इंदौर ने शिविर में सहयोग दिया।
जांच के दौरान 76 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 29 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। सभी 29 मरीजों को ऑपरेशन के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया।
शंकरा हॉस्पिटल टीम के निकिता गुजर, दिनेश दांगी और प्रवीण वर्मा ने बताया:
“मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन, दवा, चश्मा, भोजन और अस्पताल से ले जाने व छोड़ने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।”
शिविर को सफल बनाने में नेत्र चिकित्सा सहायक ए.के. तारे, महेश पाटीदार, लोकेन्द्र शर्मा, मनोज कुशवाह, अरुण पाटीदार, रवि हसरादे, अमित कुमार नेभानी, शुभम कर्मा, शकुंतला अलावा, पूजा पारधे, कुलदीप चौहान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष सहयोग रहा।












