📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खरगोन। The India Speaks Desk

प्रदेश में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने कड़ाई बढ़ा दी है। रविवार को आयोग की निदेशक श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की जिलेवार स्थिति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रतिदिन कम से कम 10% पत्रकों का डिजिटाइजेशन अनिवार्य

बैठक में निदेशक ने साफ तौर पर कहा कि मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना पत्रकों के संग्रह के बाद प्रतिदिन न्यूनतम 10 प्रतिशत पत्रकों का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ के कार्यों की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में समय-सीमा बढ़ाने की गलतफहमी न फैले।

“सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन में पूर्ण हों। किसी को भी यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि समय सीमा बढ़ाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर स्वयं फील्ड में उतरें और कार्य को गंभीरता से लें।”
— श्रीमती शुभ्रा सक्सेना, निदेशक, भारत निर्वाचन आयोग

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई विस्तृत चर्चा

वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा, जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप कुमार अगास्या, तथा अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर भी मौजूद रहे।
बैठक में पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न चरणों की प्रगति, फील्ड मोनिटरिंग और रिपोर्टिंग सिस्टम पर विस्तृत चर्चा की गई।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।