संयुक्त पुलिस–आबकारी अभियान में 30 ड्रमों से करीब 5000 किलो महुआ लहान नष्ट
बड़वाह। The India Speaks Desk
खरगोन पुलिस ने अनुभाग बड़वाह क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में संचालित कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर भारी मात्रा में संग्रहीत महुआ लहान नष्ट करते हुए अवैध गतिविधियों पर बड़ा प्रहार किया।
IG–DIG के निर्देश पर बनी संयुक्त एक्शन टीम
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इन्हीं निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिलेभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी सतत अभियान के अंतर्गत अनुभाग बड़वाह में आज सुबह बड़ी कार्रवाई की गई।
सुबह तड़के जंगलों में दी दबिश
“संयुक्त टीम ने नदी किनारे जंगलों में संचालित हो रही कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और भारी मात्रा में महुआ लहान नष्ट किया।”
— एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत
दिनांक 18.11.2025 को सुबह एसडीओपी बड़वाह के मार्गदर्शन में थाना बड़वाह, थाना बलवाड़ा, चौकी काटकूट और आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम टिटवा पलासिया, रावत पलासिया, मठ पलासिया और पातलीमाल के जंगलों में सक्रिय अवैध शराब ठिकानों पर दबिश दी।
📞 7772828778 | 7723024600
संयुक्त दल ने मौके पर 30 ड्रम, जिसमें लगभग 5000 किलोग्राम महुआ लहान संग्रहीत था, उसे नष्ट किया।
पुलिस ने अवैध कच्ची शराब पकाने के लिए तैयार की गई भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
खरगोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












