📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सरपंच संजू सेवक राम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस–राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई

खरगोन/बागोद। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

ग्राम पंचायत बागोद में लगातार बढ़ते अतिक्रमण पर आज निर्णायक प्रहार किया गया। सरपंच श्रीमती संजू सेवक राम गुर्जर के निर्देशन में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे के कई हिस्सों में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस सख्त कार्रवाई के साथ पंचायत ने स्पष्ट कर दिया कि अब बागोद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” कड़ाई से लागू होगी।


चौकी प्रभारी श्री हरिशंकर पान्टेल के नेतृत्व वाले पुलिस बल तथा राजस्व निरीक्षक श्री अनिल भाटोरे, पटवारी श्री नीलेश प्रजापत और श्री महेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में यह कार्रवाई लगभग पूरे कस्बे में संचालित की गई।
टीम ने मुख्य मार्ग, गलियों और बाजार क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाए और रास्तों को पुनः मुक्त कराया।


सरपंच की दो टूक चेतावनी

“सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा करके कस्बे की व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। नया अतिक्रमण मिलते ही तुरंत कार्रवाई होगी और कानूनन कठोर दंड दिया जाएगा।”
— श्रीमती संजू सेवक राम गुर्जर, सरपंच, बागोद

सरपंच ने साफ कहा कि यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है और पंचायत आगे भी बिना किसी दबाव के ऐसे अभियान जारी रखेगी।

चौकी प्रभारी श्री हरिशंकर पान्टेल ने बताया कि पुलिस हर स्तर पर पंचायत के साथ खड़ी है और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
राजस्व दल ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि कोई दोबारा अवैध निर्माण करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन के इस कदम को सराहा है। उनका कहना है कि इससे कस्बे की स्वच्छता, सुगम यातायात व्यवस्था और समग्र सुंदरता में बड़ा सुधार होगा।

ग्राम पंचायत ने चेतावनी जारी करते हुए कहा—

“यदि कोई हटाए गए निर्माण को दोबारा खड़ा करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।”

सरपंच श्रीमती गुर्जर के नेतृत्व में पंचायत–पुलिस–राजस्व विभाग का यह समन्वित कदम नागरिकों के हित में एक मजबूत और प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।