📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

01 से 30 नवंबर 2025 तक चल रहे विशेष अभियान में लगातार मिल रही उपलब्धियां

खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अभियान के दौरान अब तक कुल 48 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल द्वारा की जा रही है।
जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारियों और संबंधित टीमों को अधिक से अधिक गुमशुदा बच्चों को खोजकर सुरक्षित घर पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं।


लगातार जारी है गुम बच्चों की खोज

“ऑपरेशन मुस्कान में सबसे बड़ा उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाना है।” — खरगोन पुलिस अधिकारी

दिनांक 1 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक चलाए गए अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
पुलिस की अथक मेहनत और संयुक्त कार्रवाई के चलते प्रदेश एवं प्रदेश से बाहर से कुल 48 बालिकाएँ दस्तयाब की गईं।
खरगोन पुलिस का कहना है कि अन्य गुम बालक-बालिकाओं की तलाश निरंतर जारी है, और आने वाले दिनों में और भी सफलता मिलने की संभावना है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।