📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

असंध के वार्ड 16 में 11.50 लाख की लागत से बनने वाली नई गली का विधिवत उद्घाटन

असंध। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

असंध विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। इन्हीं कार्यों के अंतर्गत शनिवार को वार्ड नंबर 16 में डॉ. राणा के घर से दिनेश बंसल के घर तक बनने वाली नई गली के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन विधायक योगेंद्र राणा द्वारा किया गया।
लगभग ₹11.50 लाख की लागत से बनने वाली इस गली का निर्माण क्षेत्रवासियों की बड़ी आवश्यकता को पूरा करेगा।


उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल थे—
पार्षद अनिता रानी,
संजू बैरागी (अरडाना),
पार्षद प्रतिनिधि चैन सिंह,
राजकुमार पंचाल,
कुलदीप पंचाल,
आज़ाद नंबरदार,
गोरा सिंह,
कृष्ण फौजी
तथा अन्य स्थानीय गणमान्यजन।


विकास कार्यों को मिल रही नई गति: विधायक राणा

उद्घाटन के अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने कहा—

“मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति दे रही है। सड़क निर्माण, जल निकासी, गली-नाली, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि असंध क्षेत्र में भी लगातार नई परियोजनाएँ स्वीकृत हो रही हैं और जनता की मांगों पर सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है।


“मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच से क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व विकास”

विधायक राणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा—

“मुख्यमंत्री की विकासमुखी और संवेदनशील सोच के कारण असंध क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास संभव हो पाया है। आने वाले समय में भी जनता के हित में और महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।”

क्षेत्रवासियों ने गली निर्माण कार्य के उद्घाटन पर विधायक राणा का स्वागत किया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।