📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

The India Speaks की रिपोर्ट का बड़ा प्रभाव, अधूरे वेयरहाउस पर विभाग हरकत में

खरगोन/करही। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
15 नवंबर को The India Speaks में प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है।

कतरगांव और बंडेरा के बीच निर्माणाधीन किसान समृद्धि केंद्र वेयरहाउस की लापरवाही पर प्रकाशित रिपोर्ट के बाद विपणन संघ हरकत में आ गया। बुधवार को संघ के निर्देश पर सब इंजीनियर दिलीप भूरिया मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सब इंजीनियर भूरिया ने अधूरे पड़े कार्यों की पूरी जानकारी जुटाई।
निरीक्षण में पाया गया कि

बाउंड्रीवाल का काम अधूरा है

लेथ व बाथरूम हेतु सेप्टिक टैंक का काम निर्माणाधीन

भवन का फिनिशिंग वर्क भी अभी शेष

“सभी लंबित कार्य नियमानुसार जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।”
— सब इंजीनियर दिलीप भूरिया

ठेकेदार को नोटिस, 15 दिन में काम नहीं किया तो कार्रवाई

भूरिया ने बताया कि विपणन संघ ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है, जिसमें 15 दिनों में अधूरा कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय सीमा में काम शुरू न करने पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संभागीय संगठन मंत्री गौरीशंकर पाटीदार, किसान नेता रामेश्वर पाटीदार सहित कई किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने वेयरहाउस को जल्द पूरा कर शुरू करने की मांग दोहराई।

खबर का असर दिखने के बाद किसानों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से अधूरा पड़ा यह वेयरहाउस अब जल्द पूरा होकर उनके उपयोग में आ सकेगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।