📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

आईजी–डीआईजी के निर्देश पर स्पेशल अभियान में बलकवाड़ा पुलिस की सफलता

खरगोन। रवि रोकड़े | The India Speaks

खरगोन जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बलकवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 05 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। पकड़े गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1,20,000 रुपये बताई गई है।


इंदौर ग्रामीण के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग और निमाड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। आदेशों के पालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व तथा एएसपी (शहर) श्री बिट्टू सहगल और एएसपी (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में सभी थानों को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी निर्देश श्रृंखला में थाना बलकवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


सूचना मिलते ही पुलिस ने की तुरंत घेराबंदी

20 नवंबर 2025 को थाना बलकवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध गांजा लेकर औरंगपुरा एबी रोड पर खड़ा है और कहीं ले जाने की फिराक में है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

टीम को मौके पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिये का व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश पिता रामचंद्र बंजारा, निवासी बेल्लोरी, कर्नाटक (उम्र 29 वर्ष) बताया।

पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वैध कागज़ात पूछने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

“पुलिस ने मौके से 05 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।”

मामले में थाना बलकवाड़ा पर अपराध क्रमांक 384/25, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस संपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन के साथ निम्न अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा—

निरीक्षक रितेश यादव, थाना प्रभारी बलकवाड़ा

उ.नि अजय दुबे, चौकी प्रभारी खलटाका

सउनि अशोक नैयर

आरक्षक जीतेन्द्र बघेल, सुमित भदौरिया, महेंद्र ठाकुर, साहिल सेन, धर्मेंद्र सोलंकी, तिलक खरते

साइबर सेल — अभिलाष डोंगरे

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।