📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

रिपोर्ट : रवि रोकड़े | The India Speaks

  • पुलिस ने 02 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • आरोपियों के कब्जे से 9,70,000 रुपये नगद व सोने के जेवरात जब्त
  • कुल जप्त की गई संपत्ति लगभग 15 लाख रुपये
  • एसपी खरगोन के निर्देशन में 03 थानों की संयुक्त टीम ने किया खुलासा

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग तथा पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने चोरी और लूट की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए सभी थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों को निर्देशित किया था।

उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में थाना बलकवाड़ा व चौकी खलटाका की टीम ने किराना व्यवसायी के घर हुई लाखों की चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है और दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।


घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 09.11.2025 को नीमरानी निवासी फरियादी ने चौकी खलटाका में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके घर और किराना दुकान से 12,10,000 रुपये नकद और सोने के जेवरात अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला व थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, संदिग्धों पर निगरानी रखी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान संजय उर्फ संजू और उसके साथी राजेश के शामिल होने की जानकारी मिली। दोनों को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से 9,70,000 रुपये नगद, दो सोने की अंगूठियां, कानों के सोने के झाले सहित कुल लगभग 15 लाख रुपये का माल बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. संजय उर्फ संजू पिता मुन्ना भावरे निवासी कुकड़ा बेड़ा ओझर, जिला बड़वानी
  2. राजेश पिता शिवलाल नागर निवासी गोंड पूरा थाना राजपुर, जिला बड़वानी

कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मी टीम रही शामिल

इस पूरे ऑपरेशन में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला और थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में उनि. दीपक यादव, उनि. धर्मेंद्र यादव, उनि. अजय दुबे, उनि. पप्पू मौर्य, सउनि. आशीष सोमवंशी, सउनि. अशोक नायर, प्रआर. संजय यादव, आरक्षक महेंद्र ठाकुर, अमित पाल, आशीष, अभिषेक राणावत, जीतेन्द्र बघेल, सुमित भदौरिया, साइबर सेल से अभिलाष डोंगरे, आर. सचिन, आर. घनश्याम, तथा पुलिस लाइन बड़वानी से प्रआर. विनोद मीणा व प्रआर. तरुण राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।