📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर बोले—‘प्रधानमंत्री का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव’

करनाल। The India Speaks Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को हरियाणा आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। करनाल जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बताया कि प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे कुरुक्षेत्र में विकसित ‘अनुभव केंद्र’ का शुभारंभ कर इसे जनता को समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेंगे और ब्रह्मसरोवर की पवित्र आरती में भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर जिला भाजपा टीम ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुरुक्षेत्र आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। भाजपा परिवार और प्रदेश की जनता इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।” — प्रवीण लाठर

अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा अनुभव केंद्र का लोकार्पण हरियाणा के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगा। इसके माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान

प्रवीण लाठर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी धार्मिक पर्यटन और पयर्टन आधारित अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को साथ लेकर विकास का नया मॉडल तैयार किया जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।