📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन, 24 नवंबर 2025।
महेश्वर के देवी अहिल्या घाट पर आयोजित तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव के समापन दिवस पर सोमवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साहित्यिक आयोजन ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। मुख्य अतिथि विधायक श्री राजकुमार मेव की उपस्थिति में कलाकारों ने विभिन्न पारंपरिक नृत्य एवं कला विधाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया।

खंडवा के श्री रामदास साकल्ले एवं दल ने काठी नृत्य के माध्यम से शिव-पार्वती आराधना की आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं श्रीमती अनुजा जोशी एवं समूह ने गणगौर नृत्य की विविध विधाओं का प्रदर्शन कर दर्शकों को निमाड़ी लोकसंस्कृति से रूबरू कराया।
खरगोन की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना श्रीमती गौरी देशमुख एवं दल द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य—जिसमें नर्मदाष्टकम् और श्रीकृष्ण लीला का कलात्मक चित्रण शामिल था—को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा।

कार्यक्रम के पूर्व लाइट एंड साउंड शो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें महेश्वर के इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर प्रभावी प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

समापन दिवस पर आयोजित राष्ट्रकवि सम्मेलन में मुंबई के श्री सुदीप भोला, इंदौर की डॉ. भुवन मोहिनी, भोपाल के श्री राम भदावर ओज, खरगोन के डॉ. शंभूसिंह मनहर और महेश्वर के श्री नरेंद्र श्रीवास्तव अटल ने हास्य, व्यंग्य, ओज, वीररस और देशप्रेम से ओतप्रोत कविताओं का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन हास्यकवि श्री बुद्धिप्रकाश दाधीच ने किया।

विधायक श्री राजकुमार मेव ने निमाड़ उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने समूचे आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन, जिला प्रशासन, कलाकारों, स्वयंसेवकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री पूर्वा मंडलोई, नोडल अधिकारी श्री नीरज अमझरे, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।