📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भारतीय संविधान के 76वें अंगीकरण दिवस पर जिलेभर में हुआ शपथ कार्यक्रम

खरगोन। The India Speaks Desk
भारतीय संविधान के अंगीकरण की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खरगोन में शासन के निर्देशानुसार संविधान दिवस शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानूडे और विद्यालय प्राचार्य श्री राजेंद्र पाटीदार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


विद्यार्थियों को कराए गए संवैधानिक कर्तव्य और अधिकारों के बारे में जागरूक

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल तत्वों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानूडे ने स्वयं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों व विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

“हम सभी भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और अपने सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने हेतु कृतसंकल्प हैं।”

उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।


जिले के सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों में भी हुआ आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, और विभिन्न शिक्षा संस्थानों में भी अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संविधान की शपथ ली।

कार्यक्रम में कार्यालय की सहायक संचालक सुश्री सोनालिका अचाले, क्रीड़ा निरीक्षक श्री हबीब मिर्जा, शिक्षकगण और सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।