📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

तालुका अध्यक्ष अंकिता सिंहल ने किया अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश

सवाईमाधोपुर, राजस्थान। The India Speaks Desk

दिनांक 28 नवंबर 2025 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार, तालुका विधिक सेवा समिति, खंडार की अध्यक्ष सुश्री अंकिता सिंहल द्वारा “न्याय आपके द्वार- लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान” अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत समिति, खंडार के सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष सुश्री अंकिता सिंहल ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, आमजन की जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 10 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत बैंकिंग और वित्तीय सेवा, बीमा सेवा, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, विद्युत और जल आपूर्ति, आवास एवं भू संपदा, डाक एवं टेलीफोन सेवा, नगर निकाय, शैक्षिक सेवाएं एवं परिवहन सेवा जैसी जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आमजन अपनी शिकायतें निर्धारित प्रारूप में आवेदन करके, संलग्न दस्तावेज के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के हेल्पलाइन नंबर 8306002136 या रालसा व्हाट्सएप नंबर 9119365734 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा, वे सीधे कार्यालय में उपस्थित होकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

सेमिनार में जेपी मित्तल (विकास अधिकारी पंचायत समिति खंडार), सुलोचना मीणा (अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खंडार) और पैनल अधिवक्ताओं हरिलाल बैरवा, रमेश चंद तेहरिया, रवि शंकर गर्ग, नागाराम मीणा, रमेश चंद गौतम ने स्थाई लोक अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

“स्थाई लोक अदालत निःशुल्क और त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक बेहतरीन मंच है।”

उपस्थित प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि

सेमिनार में जेपी मित्तल, सुलोचना मीणा, तालुका लिपिक गणपत सैनी, पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा, रमेश चंद तेहरिया, रवि शंकर गर्ग, नागाराम मीणा, रमेश चंद गौतम, अधिकार मित्र संजीविका सोनी, पुष्पेन्द्र गौतम, एसबीआई खंडार के ब्रांच मैनेजर राजेश अवस्थी, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खंडार के दीपक गोयल, पंजाब नेशनल बैंक के विकास मीना, बैंक ऑफ बड़ौदा खंडार से मनोज मीना, बैंक ऑफ बड़ौदा बहरावंडा खुर्द के रामलखन मीना, विद्युत विभाग खंडार से नरेंद्र बैरवा, जलदाय विभाग खंडार से जीतू सैनी, पंचायत समिति व नगरपालिका खंडार के कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।