📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

देहरादून अधिवेशन में घोषित नियुक्ति, करनाल में कार्यकर्ताओं में उत्साह

करनाल। राजेंद्र कैम | The India Speaks

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में करनाल के अभिषेक राणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा नगर परिसर में 28 से 30 नवंबर तक चले इस अधिवेशन में देशभर से प्रतिनिधि शामिल हुए। नियुक्ति की घोषणा के बाद करनाल में ABVP कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ ने किया उद्घाटन

तीन दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने किया।
उन्होंने युवाओं से विज्ञान, तकनीक और समाज विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रो. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

आचार्य बालकृष्ण और मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

अधिवेशन के दौरान लगी रानी अब्बक्का प्रदर्शनी का उद्घाटन पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, और उत्तराखंड के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

4.5 किमी लंबी शोभायात्रा, 76.98 लाख सदस्य— वार्षिक रिपोर्ट जारी

अधिवेशन में 4.5 किमी लंबी विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें देशभर के छात्र प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक झांकियाँ प्रस्तुत कीं। इसी के साथ परिषद ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2025 में संगठन की सदस्य संख्या बढ़कर 76.98 लाख हो गई है।

2018 से सक्रिय, कई दायित्व निभा चुके हैं अभिषेक राणा

अभिषेक राणा वर्ष 2018 से ABVP से जुड़े हुए हैं और कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
वे—

गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल के इकाई अध्यक्ष,

SFD जिला संयोजक,

प्रदेश विद्यार्थी कार्य संयोजक,
की भूमिका में काम कर चुके हैं।
वर्तमान में वे करनाल जिला संयोजक के रूप में कार्यरत थे।
उनकी सक्रियता और संगठन विस्तार में योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

“ABVP के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है। युवाओं की आवाज को और मजबूती से रखेंगे और संगठन के उद्देश्यों को आगे तक पहुँचाएंगे।” — अभिषेक राणा

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।