📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ईआरओ सुश्री पूर्वा मण्डलोई ने समस्त बीएलओ टीम को किया सम्मानित

खरगोन। The India Speaks Desk
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक–183 महेश्वर के सेक्टर क्रमांक 12 एवं 13 के बीएलओ दल ने तहसील स्तर पर एक नया मानक स्थापित कर दिया है। दोनों सेक्टरों के 20 बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटे, उन्हें त्रुटिरहित तरीके से भरवाया और समय पर संकलित कर सौंपा। इसके बाद सभी बीएलओ ने समयसीमा में 100% डिजिटाइजेशन कर एक अनोखी उपलब्धि दर्ज की।

इस सराहनीय उपलब्धि पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री पूर्वा मण्डलोई ने दोनों सेक्टरों के 20 बीएलओ को सम्मानित किया। इससे पूर्व संकुल प्राचार्य श्रीमती आशा पाटीदार ने सुश्री मंडलोई का पुष्पहार से स्वागत किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

कार्यक्रम में अधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री कैलाश सस्त्या, नायब तहसीलदार श्री वरुण उपाध्याय, निर्वाचन बीएलओ सुपरवाइजर श्री संजय पटेल, निर्वाचन सेक्टर अधिकारी श्री अर्जुनसिंह चौयल, डॉ. बी.एल. पटेल, मास्टर ट्रेनर श्री महेश कुमार पाटीदार, श्री गब्बरसिंह परमार, प्रियंका चौहान, विमल कानूनगो, रिंकी मकवाने, संतोष एक्कल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कन्या स्कूल धरगांव के प्रभारी प्राचार्य श्री सुरेश पाटीदार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।