📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने वीडियो कांफ्रेंस में की विस्तृत समीक्षा

खरगोन। The India Speaks Desk
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के गणना चरण का कार्य 4 दिसंबर तक हर स्थिति में पूरा किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी तीन दिनों में डिजिटाइजेशन प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी मतदान केंद्रों की कार्ययोजना समय पर पूरी हो सके।

ईआरओ को जनप्रतिनिधियों और समुदाय से समन्वय के निर्देश

कलेक्टर मित्तल ने ईआरओ को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों, बीएलए और समुदाय के प्रतिनिधियों से संपर्क कर असंग्रहित गणना पत्रकों पर शीघ्र अंतिम निर्णय लिया जाए।
उन्होंने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को यह भी निर्देश दिए कि असंग्रहित गणना पत्रकों की प्रविष्टि बीएलओ ऐप पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ करवाई जाए।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन मतदान केंद्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, वे अब नो मैपिंग मामलों और एएसडीआर डेटा की गुणवत्ता सुधार पर ध्यान दें।
उन्होंने आगे कहा कि गलत मैपिंग पाए जाने पर बीएलओ ऐप के रोलबैक विकल्प का उपयोग किया जाए तथा एएसडीआर सूची 11 दिसंबर को सार्वजनिक की जाएगी।
साथ ही बुक-अ-काल विद बीएलओ तथा पुनरीक्षण से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

4 दिसंबर तक हर हाल में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर मित्तल ने दोहराया कि गुणवत्ता और समयसीमा दोनों को ध्यान में रखते हुए पुनरीक्षण कार्य 4 दिसंबर तक पूर्ण करना अनिवार्य है। इसके बाद राजस्व विभाग के अन्य प्रमुख कार्य जैसे भूमि आवंटन, समय सीमा पत्रक, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण पर फोकस किया जाएगा।

इस दौरान समीक्षा बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप कुमार अगास्या, ईआरओ खरगोन श्री वीरेंद्र कुमार कटारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, मास्टर ट्रेनर श्री अमित शर्मा उपस्थित रहे।
अन्य ईआरओ, एईआरओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार गूगल मीट के माध्यम से बैठक से जुड़े।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।