कुरावद फाटे के पास इंदौर–इच्छापुर हाइवे पर दर्दनाक दुर्घटना
बलवाड़ा। The India Speaks Desk
इंदौर–इच्छापुर हाइवे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कुरावद फाटे के समीप हुआ, जहां बाइक पर सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें एक 4 वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है—लवण्या (4) पिता समर पटेल ,गोपाल (62) पिता भगवान गुजर ,नर्मदा बाई (55) पति गोपाल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर अवस्था में घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को गंभीर हालत देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक सवार झगड़ी से मोगरगांव जा रहे थे। जैसे ही वे झिगड़ी फाटे के पास पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया।












