📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह में विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने किया आत्मीय अभिनंदन

बड़वाह। The India Speaks Desk

क्षेत्र के डेहरिया स्थित चारुकेश्वर आश्रम के प्रमुख संतश्री गोपाल चैतन्यपूरी जी महाराज मंगलवार को बड़वाह नगर से होकर नर्मदा परिक्रमा पर निकले। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। परिक्रमा में 15 से अधिक संत और 100 से अधिक भक्त शामिल हैं, जो अखंड हरिनाम कीर्तन करते हुए यात्रापथ पर आगे बढ़ रहे हैं।


संतश्री गोपाल चैतन्यपूरी जी महाराज ने 25 अक्टूबर को ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ की थी। बुधवार को यात्रा के 47वें दिन वे बड़वाह पहुंचे, जहां सुबह से ही आमजन हाथों में पुष्प लेकर अगवानी के लिए खड़े थे।


नगर में जबरदस्त उत्साह, श्रद्धालुओं में उमड़ा भाव

बीती रात चारुकेश्वर आश्रम में विश्राम के बाद संतश्री ने खंडवा रोड होते हुए नगर में प्रवेश किया।
नगर में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, भक्त मंडलों और चैतन्य साधक परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।


नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने संतश्री का सपत्नीक स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
एमजी रोड पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन किया गया।
भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, दीपक ठाकुर, नरहरी दांगी सहित अन्य भक्तों ने भी संतश्री का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।


गोपाल लाल मंदिर में संत हनुमान दास जी महाराज ने संतश्री का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मंदिर दर्शन के पश्चात यात्रा आगे बड़ेल के लिए रवाना हुई।


परिक्रमा में सत्संग, गीता ज्ञान व धर्म-जागरण कार्यक्रम

साथ चल रहे सर्व चैतन्य महाराज (महाराष्ट्र) ने बताया कि यात्रा बिना किसी व्यवधान के अत्यंत आध्यात्मिक माहौल में आगे बढ़ रही है।
हर गांव में विश्राम के दौरान नर्मदा पुराण व गीता ज्ञान पर सत्संग आयोजित किए जाते हैं और धर्म परिवर्तन न करने के संदेश के साथ जनजागरण भी किया जाता है।


परिक्रमा का मुख्य उद्देश्य है—
विश्व शांति, कल्याण और भगवत नाम का व्यापक प्रचार।
परिक्रमा का समापन 15 फरवरी तक होना संभावित है। इसके बाद चारुकेश्वर आश्रम, बड़वाह में विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पूरे देश से एक लाख से अधिक चैतन्य साधक परिवार सदस्यों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।