📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जल संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल, दीर्घकालिक जल उपलब्धता का लक्ष्य

बड़वाह। The India Speaks Desk

जल संचय एवं जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रूपाबैड़ी मार्ग स्थित चोरल नदी पर नवांकुर संस्था के माध्यम से नगर विकास प्रस्फुटन समिति बड़वाह द्वारा बोरी बंधान कर जल संचय किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मेवाड़े ने उपस्थित सदस्यों को जल संचय की आवश्यकता, गिरते जलस्तर और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी जल संकट का समाधान संभव है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

इसके पश्चात समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिलकर चोरल नदी पर बोरी बंधान कर जल को संरक्षित किया। इस पहल से न केवल क्षेत्र में जल की उपलब्धता दीर्घकालिक होगी, बल्कि यह पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ वन्य जीवों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्थान अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मेवाड़े, नगर प्रस्फुटन समिति बड़वाह के अध्यक्ष श्री देशा जी मेराणा, सचिव श्री रितेश जी दुबे, मेंटर श्रीमती संगीता जी पाटीदार, आदित्य जी जाट, गणेश, सहित एमसीएमसी डीपी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सहभागिता निभाई।

यह अभियान जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।