25 दिसंबर को नगर कीर्तन, 26 को बाल कवि दरबार और 27 दिसंबर को मुख्य आयोजन
बड़वाह। The India Speaks Desk
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़वाह सिख संगत द्वारा इस वर्ष 12 दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का शुभारंभ प्रभात फेरियों के साथ हो चुका है।
बड़वाह सिख समाज के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आरंभ के नौ दिनों तक प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में सिख एवं गैर-सिख संगत भाग लेगी।
आज प्रथम दिवस प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहेब से प्रारंभ होकर शिवाजी मार्ग, कुमार मोहल्ला, कस्तूरबा मार्ग, जय स्तंभ चौराहा एवं मुख्य चौराहा होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहेब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार—
25 दिसंबर को नगर में भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
26 दिसंबर को गुरुद्वारा साहेब में बाल कवि दरबार का आयोजन होगा।
📞 7772828778 | 7723024600
27 दिसंबर को गुरुद्वारा साहेब बड़वाह में सुबह एवं शाम मुख्य धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे।
सिख समाज के सचिव द्वय सरदार मनप्रीत सिंह एवं सरदार सतविंदर सिंह ने बड़वाह की समस्त सिख संगत से अपील की है कि वे इन आयोजनों में तन, मन और धन से सहभागिता कर गुरु परंपरा को आगे बढ़ाएं।












